{"_id":"63090a5a1bcc4b2b41260446","slug":"badshah-club-won-the-kho-kho-competition-bijnor-news-mrt602597729","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाह क्लब ने जीती खो-खो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाह क्लब ने जीती खो-खो प्रतियोगिता
विज्ञापन
बिजनौर में डीएवी कॉलेज में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज में जिला खो-खो संघ की ओर से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक और बालिका दोनों वर्ग में बादशाह क्लब ने ट्राफी जीतकर अपनी बादशाहत कायम की।
शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. नवनेष कोठारी, विद्या भारती के प्रांतीय महामंत्री अंकित दौडवाल, डीएवी के प्रधानाचार्य डॉ. सुबोध चंद शर्मा ने किया। इस मौके पर खो-खो संघ के सचिव मुकुल जटलांग, धीरज कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।
बालक वर्ग के मैचों में सेमीफाइनल मैच बादशाह क्लब और धरम क्लब के मध्य हुआ। जिसमें बादशाह क्लब ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डीएवी और आरपीएस बीच आयोजित हुआ। जिसमें डीएवी विजेता रही। इसके बाद बादशाह क्लब और डीएवी के बीच फाइनल मैच हुआ, जिसमें बादशाह क्लब ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में बादशाह क्लब बिजनौर और एचआईसी किरतपुर के मध्य हुआ, जिसमें बादशाह क्लब ने जीत हासिल की। जबकि दूसरा मैच धरम क्लब और एमकेडी एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें धरम क्लब विजयी रहा। फाइनल मैच बादशाह क्लब और धरमक्लब के बीच हुआ। इसमें भी बादशाह क्लब ने जीत हासिल की।