फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badri Vishal installed at home if he could not see

दर्शन नहीं कर पाए तो घर में ही स्थापित किए बद्री विशाल

Tue, 15 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Badri Vishal installed at home if he could not see
दर्शन नहीं कर पाए तो घर में ही स्थापित किए बद्री विशाल
विज्ञापन

कोतवाली देहात। 16 जून 2013 को उत्तराखंड के केदारनाथ में आई भीषण आपदा में फंसकर एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद भी एक व्यक्ति केदारनाथ के दर्शन नहीं कर सका। तो उसने अपने घर में ही भगवान बद्री विशाल को स्थापित कर लिया। तब से उनकी प्रतिदिन पूजा अर्चना करते हैं। यह कहानी है कोतवाली देहात के खंड विकास कार्यालय में कार्यरत शिव प्रकाश की।
कोतवाली देहात के खंड विकास कार्यालय में कार्यरत शिव प्रकाश जब 2013 की आपदा में बद्री विशाल के दर्शन नहीं कर पाए, तब उन्होंने अपने हाथों से लकड़ी से बद्रीनाथ मंदिर की आकृति बनाकर उसमें बद्री प्रभु को प्रतिष्ठित कर दिया। वह प्रतिदिन घर में स्थापित बद्री विशाल के दर्शन करते हैं। शिवप्रकाश मूल रूप से गढ़वाल के भटौली गांव के रहने वाले हैं। 16 जून 2013 को वह परिवार सहित बद्रीनाथ की यात्रा के लिए गए थे। वह पांडुकेश्वर तक ही पहुंच पाए थे कि पता चला कि आगे तेज वर्षा के कारण सड़क टूट गई है तथा बद्रीनाथ मंदिर का मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वह गाड़ी से वहीं उतर गए। तेज बारिश के कारण उन्हें एक घर में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

तीन दिन तक वह वहीं फंसे रहे। भारी बारिश के कारण वह अपनी आंखों से विनाश की लीला देखते रहे। कई मकान उनके सामने नदी की तेज धार में बह गए। बारिश रुकने पर वह परिवार सहित आईटीबीपी के सैनिकों की मदद से वहां से निकल पाए। वह करीब 25 किलोमीटर पैदल चले। 2013 में बद्रीनाथ के दर्शन न कर पाने का उन्हें बेहद मलाल था। इसके बाद उन्होंने अपने हाथ से मंदिर की आकृति का निर्माण करना शुरू किया। उन्होंने लकड़ी से चार फीट ऊंची तथा चार फीट लंबी मंदिर की आकृति बनाई और उसमें भगवान बद्री विशाल को स्थापित किया। शिव प्रकाश द्वारा बनाई गई बद्रीनाथ मंदिर की आकृति देखने के लिए काफी लोग उनके घर पर आते हैं। शिव प्रकाश का कहना है कि वह प्रतिदिन घर में बने बद्री विशाल के दर्शन करके बद्रीनाथ धाम के दर्शन का आनंद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed