फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Badra rains like disaster with strong wind, power supply stopped for 10 hours

Bijnor News: तेज हवा के साथ आफत बनकर बरसे बदरा, 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Badra rains like disaster with strong wind, power supply stopped for 10 hours
- मुख्यालय के बुखारा, आवास विकास बिजलीघर में घुसा पानी
विज्ञापन

- बारिश के कारण डीएम ने कक्षा 12 वीं तक एक दिन का अवकाश किया
- बारिश व हवा से गन्ना, पशुचारा की फसल गिरी, घरों में घुसा पानी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में शुक्रवार को तेज हवा के साथ बदरा आफत बनकर बरसे। कई जगह हाईवे, लोकल मार्गों पर पेड़ टूट गए। सड़कों के किनारे खड़े होर्डिंग गिर गए। खेतों में खड़ी गन्ना, पशुचारे की फसल गिर गई। जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति दस घंटे ठप रही। उधर, डीएम ने कक्षा एक से 12 वीं तक सभी स्कूलों का शुक्रवार को अवकाश घोषित किया।
जनपद में 100 एमएम बारिश हुई। बारिश इतनी ज्यादा थी कि नालों से पानी निकासी नहीं हुई। आवास-विकास कालोनी में तीन फीट तक पानी भर गया। हालात यह थे घरों के अंदर घुसा पानी निकालने को कुछ ने टैंक बुलवाने पड़े। किरतपुर मार्ग पर एसडी पुरम के सामने पेड़ गिरा। बिजनौर फतेहपुर वाया सरधनी मार्ग पर पेड़ गिरने से संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन



ज्यादा बारिश होने से मुख्यालय को बिजली आपूर्ति करने वाले बिजलीघर आवास-विकास, बुखारा में पानी घुस गया। यार्ड में पानी ऊपर तक हो जाने के कारण कंट्रोल रूम में भी पानी घुस गया। इस कारण 132 बिजलीघर से सप्लाई बंद हुई। बिजलीघरों में पानी भरने से आपूर्ति होने पर करीब दस घंटे मुख्यालय की बिजली गायब रही। देर शाम तक कई मोहल्लों में आपूर्ति बाधित रही। फील्ड स्टाफ व अफसर आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे हुए हैं। वहीं ग्रामीण अंचल में कई गांवों की आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुचारू की आपूर्ति
बारिश का पानी बिजलीघरों में भर गया। पानी निकालने के बाद बिजलीघरों को सुचारू किया। लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटवा कर व अन्य फाल्ट सही कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी। एक दो जगह मोहल्लों में बाधित उसे सही किया जा रहा है। -प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर विद्युत निगम



पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर राहगीरों की फिर बढ़ी मुश्किल
पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन होने के चलते पहले से ही कई जगह पर कीचड़ फैला हुआ था। अब बान नदी में भी उफान आने की वजह से लोगों को वाया किरतपुर होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। कच्ची सड़क पर कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed