{"_id":"676eec457178d7f6cd0fe88a","slug":"badra-rained-heavily-day-temperature-dropped-by-10-degrees-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-139341-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जमकर बरसे बदरा, दिन का पारा 10 डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जमकर बरसे बदरा, दिन का पारा 10 डिग्री गिरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में शुक्रवार को पूरा दिन बदरा बरसे। 9.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे अधिक सर्दी का अहसास हुआ। 100 से अधिक जगहों पर हुए फाल्ट, जिससे करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी बारिश होने हो अनुमान जताया है।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके बाद बारिश तेज हो गई। बारिश होने से 100 से अधिक जगहों पर फाल्ट हो गए। इससे आधा शहर करीब सात घंटे बिजली कटौती से जूझा। बारिश की बूंदे और पेड़ों की टहनियों से लाइनों में जगह-जगह फाल्ट हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। विद्युत कर्मचारियों ने धीरे-धीरे फाल्ट ठीक किए। नांगलसोती में बारिश से उच्च क्षमता की लाइन में फाल्ट होने से सौफतपुर बिजलीघर से जुड़े हरचंदपुर, मायापुरी ,चमरौला, नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, लालपुर मान, महमसापुर आदि गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। जेई ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि जल्द ही फाल्ट की समस्या सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
n बाजार में कम रही ग्राहकों की भीड़ : सुबह से पड़ रही बारिश का असर बाजार में भी नजर आया। बारिश होने से ग्राहक घरों में रहे। बहुत जरूरी होने पर लोग खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहक नहीं आने से कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर में ही बंद कर दीं।
विज्ञापन
n आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप : पैजनिया। ग्राम पावटी में 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब आधे गांव की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार रात्रि से ठप है। इससे पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। ग्राम प्रधान इमरान ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को कल से कई फोन किए जा चुके है, लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई नहीं की गई है।
अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है की कंट्रोल से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है।