फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Backward industry with the aim of blanket manufacturing

Bijnor News: कंबल निर्माण के लक्ष्य से पिछड़ा उद्योग

Sat, 15 Feb 2025 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 15 Feb 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Backward industry with the aim of blanket manufacturing
नजीबाबाद में कंबल बनाता बुनकर। (संवाद)
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग विभाग के कंबल कारखाने को 3500 कंबल निर्माण का लक्ष्य मिला था। सत्र और सीजन बीतने को है। कारखाने ने 11 माह में मात्र 441 कंबल तैयार हो पाए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अधीन चल रहा नजीबाबाद का कंबल कारखाना विभागीय उपेक्षाओं का शिकार है। कंबल निर्माण के लिए कभी धागा तो कभी अन्य कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने से कारखाना चुनौतियों से गुजर रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंबल कारखाने को 3500 को कंबल निर्माण करने का लक्ष्य मिला था। गत फरवरी और मार्च 2024 में कंबल निर्माण के लिए धागा मिला था। करीब नौ माह तक धागा उपलब्ध न होने से कंबल निर्माण कार्य ठप रहा। सर्दियों के सीजन में भी शासन में बैठे विभागीय अधिकारियों ने कंबल निर्माण के लिए धागा उपलब्ध कराने में रूचि नहीं ली। जिसके चलते कारखाने से जुड़े करीब 10 दैनिक मजदूर धागा आने के इंतजार में खाली बैठे रहे।
विज्ञापन




प्रयागराज गाजा पट्टी से आता है धागा



कंबल कारखाने के व्यवस्थापक एवं प्रबंधक रामकंवार का कहना है कि एक वर्ष पूर्व खादी ग्रामोद्योग ने गाजा पट्टी, प्रयागराज में धागा निर्माण कारखाना प्लांट स्थापित किया था। इससे पूर्व पानीपत की प्राइवेट कंपनी से टेंडर प्रक्रिया के तहत धागा मिल रहा था। कंबल कारखाने को दिसंबर माह में धागा मिलने के बाद कंबल निर्माण शुरू किया गया है। चालू सत्र में मात्र 441 कंबल ही बने। कारखाने में करीब 100 कंबल निर्माण का धागा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ दर्जन कर्मचारी हैं तैनात

कंबल कारखाने के प्रबंधक के सहित पांच स्थायी और 10 दैनिक वेतन भोगी ठेके के कर्मी हैं। धागा और अन्य कच्चा माल उपलब्ध नहीं होने से कंबल निर्माण अधिकांश समय ठप रहता है। कारखाने के पास वर्तमान में करीब 500 कंबल का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed