फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baby shower of ten pregnant women

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करा

Sun, 15 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Baby shower of ten pregnant women
स्योहारा में बाल विकास परियोजना की ओर से गर्भवती महिलाओं की गई गोद भराई। - फोटो : BIJNOR
दस गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
विज्ञापन

बिजनौर, स्योहारा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दस गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। धामपुर रोड के एक फार्म हाउस में बाल विकास परियोजना की ओर से 10 गर्भवती महिलाओं की पालिकाध्यक्ष हाजी अख्तर जलील, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह व सीडीपीओ पुष्पा देवी, डीपीओ दीप्ति भार्गव द्वारा गोद भराई कराई गई।

पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही बाल विकास एवं पुष्टाहार के योजना के अंतर्गत आठ से 22 मार्च तक चलने वाले पोषक पखवाड़े में 10 महिलाओं की गोद भराई, 10 बच्चों का अन्न प्राशन, 15 सबला किशोरियों का लाडली दिवस, 10 बच्चों का बचपन दिवस के रूप में मनाया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शैली नुजहत ने बताया कि सबला किशोरी योजना के अंतर्गत लाभार्थी किशोरी दिलशाद खुशबू, श्रुति, दीपा, सोनिया, अदिना, नजमा, मुस्कान, बुशरा, रूपाली, दीपा, रूमा, पूनम आदि का लाडली दिवस के रूप में मनाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री समरीन, रीना, पूनम, अरुणा, मंजू, ममता, रेशमा, चंदन आदि कार्यकत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी पालिकाध्यक्ष पुत्र इमरान अख़्तर उर्फ सनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed