फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Awas Vikas Colony will get freedom from waterlogging

आवास विकास कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Awas Vikas Colony will get freedom from waterlogging
आवास विकास कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

बिजनौर। जिला मुख्यालय पर बनी आवास विकास कॉलोनी को इस साल जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। सीमा विस्तार में पालिका में शामिल हुई आवास विकास कॉलोनी में इस बार जलभराव से निजात दिलाने के लिए यहां के नालों को सीवर लाइन से जोड़ा गया है। सीवर लाइन से जुड़ने पर बारिश का पानी कॉलोनी में भरने के बजाए तुरंत सीवर में चला जाएगा। इससे यहां बसे 800 से ज्यादा परिवारों को राहत मिलेगी।
पिछले साल नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया था। चक्कर रोड के अंदर के सारे क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल कर लिया गया है। आवास विकास कॉलोनी पहले इस्लामपुर दास व तैमूरपुर दीपा ग्राम पंचायत में आती थी जो सीमा विस्तार में नगर पालिका में शामिल हो गई है। पॉश कॉलोनी होने के बाद भी आवास विकास के रहने वाले दो दशक से ज्यादा समय से बारिश में जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। शहर में कई कॉलोनी में बारिश में जलभराव होता है, लेकिन ये कुछ ही देर में खत्म हो जाता है। आवास विकास में बारिश के कई घंटे बाद भी जलभराव की स्थिति रहती है। घरों में भी एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है। आवास विकास का पानी इसके सामने वाले नाले से होकर सड़क के दूसरी ओर जाता है। कॉलोनी सड़क से नीचे होने की वजह से शहर का पानी भी आवास विकास में भर जाता। बाद में पंपिंग सेट से पानी निकाला जाता था। जलभराव की समस्या की वजह से शहर से कई काफी लोग मकान बेचने या मकान को ऊंचा उठाने को मजबूर थे, लेकिन इस बार इस समस्या से निजात मिलने वाली है। नगर पालिका ने आवास विकास के तीन नालों को सीवर लाइन से जोड़ दिया है और तीन नालों को जोड़ने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा ज्यादा गहरी सड़कों में पालिका द्वारा सीवर के जाली वाले ढक्कन लगवाए जाएंगे। पानी इनमें अंदर चला जाएगा। जो भी पानी नालों में जाएगा तुरंत सीवर लाइन में चला जाएगा।
विज्ञापन

नेताओं का बसेरा है आवास विकास
आवास विकास में भाजपा विधायक ओमकुमार, रालोद से पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.तेजपाल वर्मा, पूर्व मंत्री ओमवती व सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह आदि गण्यमान्य लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी के अनुसार आवास विकास के कुछ नाले सीवर लाइन से जोड़ दिए हैं और कुछ जोड़े जा रहे हैं। इस बार उम्मीद है कि आवास विकास को जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed