{"_id":"5fff39318ebc3e2f1476337e","slug":"awareness-about-cleanliness-by-taking-out-rally-bijnor-news-mrt5203817155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। मोहल्ला जाटान स्थित गीता इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से ग्राम तीबड़ी में संचालित किए जा रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरा दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
11 जनवरी से गीता इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को तीसरे दिन ग्राम तीबड़ी में आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को अपने घरों के साथ साथ अपने आसपास की भी साफ-सफाई रखने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी तिलकराम के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली के बाद हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि स्वच्छता सभी स्थानों पर जरूरी है। इस अवसर पर विशालदीप राय, हिमांशु सैनी, फहीम अहमद, जावेद अहमद, पल्लवी सैनी, रेखा दहिया, सुमन, आलिया आदि मौजूद रहे।