कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया
झालू। पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पवार ने एसपी संजीव त्यागी के निर्देेश पर नगर के गली मोहल्लों व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना फाइट फेसबुक पेज व आरोग्य सेतु एप के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने जगह-जगह पैम्फलेट चस्पा कर जनता से लाभ उठाने का आह्वान किया। लोगों से लॉकडाउन में घर में रहने का आह्वान किया। दरोगा संदीप पवार ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए और बेवजह घर से बाहर दिखाई देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि झालू सर्किल में 16 प्वाइंट बनाए गए हैं। निगरानी के लिए सात जगह गश्त प्वाइंट बनाए गए। इस दौरान कांस्टेबल अरविंद पवार, सुनील मलिक, जोगेंद्र सिंह, परनिल यादव, आशीष, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।