फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Auspicious time for bathing in Ganga Dussehra today

गंगा दशहरा में स्नान का शुभ मुहूर्त आज

Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Auspicious time for bathing in Ganga Dussehra today
गंगा दशहरा में स्नान का शुभ मुहूर्त आज
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा दशहरा एक जून को मनाया जाएगा। इसका शुुुभ मुहूर्त 31 मई को शाम पांच बजकर 35 मिनट से एक जून को दोपहर दो बजकर 58 मिनट तक है।
धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद पंडित ललित शर्मा के अनुसार सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भगीरथ द्वारा देवी गंगा के धरती पर अवतरण दिवस को गंगा दशहरा कहते हैं। गंगा मईया दस पापों को नष्ट करती हैं इसलिए इस तिथि को गंगा दशहरा कहते हैं। यह पर्व ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 31 मई को शाम पांच बजकर 37 मिनट से एक जून को दोपहर दो बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस पर्व पर गंगा स्नान करना श्रेयस्कर व पुण्यकर है। कोरोना वायरस की महामारी के कारण इस साल श्रद्धालु गंगा में स्नान नहीं कर पाएंगे, लेकिन घर में ही गंगाजलयुक्त पानी से स्नान किया जा सकता है। इसके बाद सूरज को अर्घ्य प्रदान करें। भगवत पुराण के अनुसार जो मनुष्य गंगा दशहरा पर गंगा में खड़े होकर मंत्रोच्चारण करता है उसके सभी मनोरथ पूरे होते हैं। गंगा दशहरा को संवत्सर का मुख्य कहा गया है और इस दिन दान का भी महत्व होता है। गंगा दशहरा पर शीतलता प्रदान करने वाली वस्तुओं जैसे ठंडे फल, पंखा, मटका, सत्तू आदि दान करने चाहिए। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करने का भी विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed