{"_id":"583dd0b84f1c1b0e1ede641d","slug":"aunt-nephew-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बुआ-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बुआ-भतीजे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, धामपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
धामपुर सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास मंगलवार सुबह कोहरे के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई। महिला की बेटी की शादी दिसंबर में होनी है। इसी सिलसिले में वह नहटौर में भतीजे के साथ रिश्तेदार के यहां गई थी। हादसे का पता चलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद जांच शुरू कर दी है।
गांव नौरंगाबाद निवासी इदरीश अहमद ने पुलिस को बताया कि जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी उसकी बहन 55 वर्षीय मीना की बेटी की शादी दिसंबर माह में तय हुई थी। घर में इसकी तैयारियां चल रही हैं और रिश्तेदारियों में संपर्क किया जा रहा है।
इदरीश के मुताबिक मंगलवार को मीना उसके पुत्र दिलशाद को लेकर बाइक पर नहटौर में एक रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में नहटौर मार्ग पर गांव हर्रा के पास कोहरे के दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मीना और दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा का कहना है कि वाहन को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।