फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attempt to usurp 26 bighas of land belonging to former Madhya Pradesh Chief Minister; two arrested.

Bijnor News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की 26 बीघा जमीन हड़पने का प्रयास, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to usurp 26 bighas of land belonging to former Madhya Pradesh Chief Minister; two arrested.
बिजनौर में पकड़े गए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमीन को हड़पने का प्रयास करने वा
- जमीन हड़पने के लिए तैयार की गई पूर्व मुख्यमंत्री के पिता की फर्जी वसीयत और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन

- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तहरीर पर पुलिस ने हल्का लेखपाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
- लेखपाल ने आरोपियों के पक्ष में लगा दी थी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की 26 बीघा जमीन हड़पने का तानाबाना बिजनौर की नजीबाबाद तहसील में बुना गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि लेखपाल समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में एक आरोपी को उक्त जमीन का काश्तकार दर्शाया था।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तहरीर पर थाना नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया कि उनके पिता स्व. महेंद्रनाथ की नजीबाबाद के गांव अमीखानपुर में खेती की जमीन है। उनकी ओर से 18 मई 2026 को नजीबाबाद तहसीलदार कोर्ट में विरासत दर्ज कराने के लिए आवेदन किया गया। जिसमें लेखपाल ने उक्त जमीन पर अन्य वाद भूमि विवादित लिखकर रिपोर्ट प्रेषित कर दी। मालूम हुआ कि तहसीलदार नजीबाबाद की कोर्ट में उक्त जमीन को लेकर धर्मपाल बनाम ग्राम सभा चल रहा है। जिसमें धर्मपाल सिंह की ओर से फर्जी वसीयत दाखिल की गई है। जोकि पंजीकृत भी नहीं है।
विज्ञापन

साथ ही उनके पिता महेंद्र नाथ का मृत्यु प्रमाण भी दाखिल किया गया, जोकि 10 अप्रैल 2003 को नजीबाबाद से ही जारी हुआ। जबकि उनके पिता की मौत सात सितंबर 2004 को दिल्ली में हुई थी। आरोप लगाया कि धर्मपाल सिंह निवासी महावतपुर, जसबिंदर सिंह ढिल्लो, विजय शंकर पांडेय निवासी नजीबाबाद और हल्का लेखपाल डेविड कुमार साजिश रचकर धोखाधड़ी करते हुए फर्जी तरीके से अपने नाम कराकर बेचना चाहते हैं। मामले में पुलिस ने धर्मपाल सिंह और विजय शंकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी विजय शंकर ने फर्जी वसीयत टाइप की थी। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी देहात गौतम राय, सीओ नजीबाबाद और नजीबाबाद कोतवाल अमित कुमार भी मौजूद रहे।



- बटाई पर दे रखी थी जमीन
पुलिस ने अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री की अमीखानपुर मौजा में 90 बीघा जमीन है। जोकि बटाई पर दे रखी थी। सालों से जमीन को देखने के लिए भी कोई नहीं आया। ऐसे में 26 बीघा जमीन को हड़पने का ताना-बाना बुन लिया गया है। बाकी जमीन के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed