{"_id":"6910e92db24e7149980eabb6","slug":"attempt-to-kidnap-student-taking-exam-bijnor-news-c-27-1-bij1007-164749-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: परीक्षा दे रहे छात्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: परीक्षा दे रहे छात्र के अपहरण का प्रयास
Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर। शनिवार को बीसीए की परीक्षा के दौरान कॉलेज में से छात्र मुकुल के अपहरण का प्रयास किया गया। मौके पर छात्र के भाई और अन्य छात्रों के आ जाने पर अपहरण करने वाले युवक भाग निकले। इस दौरान युवकों ने फायर भी किया है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव स्वाहेड़ी निवासी मुकुल पुत्र कोमन सिंह बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बीसीए प्रथम वर्ष की आंतरिक परीक्षाएं चल रहीं हैं। वह शनिवार को परीक्षा देने गया था। आरोप है कि परीक्षा समय में लगभग सवा 11 बजे चार युवक कक्ष में घुसे और जबरन मुकुल को उठाकर ले जाने लगे। मुकुल और अध्यापक ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से हवाई फायरिंग किया। इस पर स्कूल में अफरातफरी मच गई। युवकों ने दुस्साहसिक तरीके से छात्र को बाहर लाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसी दौरान मुकुल का भाई युवकों से भिड़ गया। हंगामा होने पर अन्य छात्र भी आ गए।
इसी दाैरान कार में बैठे मुकुल को उतार लिया गया। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि काॅलेज के मुख्य द्वार पर छात्रों की भीड़ जमा होने पर अपहरणकर्ता भाग जाते हैं। मुकुल ने उदय, देव, राजा निवासी गांव हुसैनपुर एवं सदैव निवासी गांव सलामपुर के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है। सीओ नीतेश प्रताप सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।