{"_id":"6980efa66adde9f21d0ea074","slug":"attempt-to-grab-land-by-hoisting-flag-fir-against-34-bijnor-news-c-27-1-bij1007-171418-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झंडा लगाकर जमीन कब्जाने का प्रयास, 34 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झंडा लगाकर जमीन कब्जाने का प्रयास, 34 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
संत रविदास जयंती पर सरकारी गड्ढे की जमीन पर झंडा लगाकर बनाया चबूतरा
हटाने गई पुलिस एवं प्रशासन की टीम का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। रविदास जयंती के मौके पर ग्राम बाकरनगर में सरकारी गड्ढे की भूमि पर झंडा लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने पहुंची पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने विरोध किया। लेखपाल की तहरीर पर मामले में नौ लोगों को नामजद करते हुए 34 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार ग्राम बाकरनगर स्थित गाटा संख्या 127 रकबा 0.041 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में श्रेणी 6(4) के अंतर्गत सरकारी गड्ढे के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि पर 31 जनवरी की रात्रि में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के संत रविदास जयंती मनाने के नाम पर झंडा लगा दिया गया तथा झंडे के चारों ओर लगभग छह वर्ग फीट क्षेत्र में ईंटबंदी कर चबूतरा बना दिया। लेखपाल ने बताया कि यह कार्य सरकारी भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने के उद्देश्य से किया गया।
सूचना पर मौके पर जब ग्रामीणों व प्रशासनिक स्तर से समझाने का प्रयास किया गया तो संबंधित लोग निर्माण हटाने के लिए सहमत नहीं हुए। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और गांव में अशांति फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई। बताया गया कि जब प्रशासन व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण हटाया तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौबहार सिंह, हरकेश सिंह, जयपाल सिंह, खूब सिंह, हेमराज सिंह, रोहिताश सिंह, प्रमोद कुमार, छोटू सिंह व विजय लक्ष्मी नामजद किया गया है। इसके अलावा मामले में 25 अन्य अज्ञात महिला व पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई जारी होने की बात कही है।