{"_id":"68828481cf9dfe153a010368","slug":"attempt-to-convert-religion-by-trapping-in-love-trap-accused-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155722-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलवाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलवाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। बिजनौर के चांदपुर में एक युवती को आरिफ अंसारी प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। अब बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराकर दुबई भेजने का भी प्रयास किया गया। मगर पासपोर्ट के सत्यापन से मामले का खुलासा हो गया। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए हिंदू संगठनों ने थाने में घंटों तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चांदपुर में आरोपी आरिफ अंसारी की गैस का चूल्हा ठीक करने और बेचने की दुकान है। आरोप है कि करीब तीन साल पहले डीएलएड की छात्रा का आरिफ ने फोन नंबर हासिल किया। इसके बाद नजदीकियां बढ़ा लीं। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि आरिफ अंसारी देश विरोधी एवं अराजक लोगों से संबंध रखता है जो कि हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा कर विदेश में भेज देता है। जिसने पिछले कई सालों में शहर की कई लड़कियों अपने प्रेम जाल में फंसा रखा है। जिन्हें दुबई ले जाकर मोटी रकम में बेचना चाहता था।
इसी क्रम में आरोपी ने एक लड़की का पासपोर्ट भी अप्लाई कर दिया था। पासपोर्ट के सत्यापन के वक्त आरोपी की पोल खुल गई। आरोप है कि आरिफ ने अपने मोबाइल में हिंदू नाम से व्हाट्सएप और ईमेल आईडी चला रखी है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। उधर, हिन्दू संगठनों के लोगों की भीड़ चांदपुर थाने पहुंची। जिन्होंने काफी हंगामा किया और गंभीर आरोप लगाए। लड़की के भाई की ओर से एक दूसरी तहरीर भी सौंपी गई है। जिसमें कहा गया कि आरोपी आरिफ अंसारी ने उसकी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जोकि अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि आरिफ अंसारी ने उसकी बहन का जिया आरिफ के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। आरोपी उसका धर्म परिवर्तन और निकाह करके दुबई भेजना चाहता था।
आरोपी के फोन में मिले 150 से अधिक फोटो
आरोपी के फोन में 150 से अधिक लड़कियों के फोटो मिले हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि ये फोटो किनके हैं। ये लड़कियां चांदपुर की रहने वाली हैं या कहीं और की। इसके साथ ही दो अन्य लड़कियों से भी बात करने की बात पुलिस की तस्दीक में सामने आई है।
बैंक खातों की भी होगी जांच : एसपी
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसके बैंक खातों की जांच भी कराई जाएगी। अगर खातों में संदिग्ध लेनदेन मिला तो फिर अगली कार्रवाई की जाएगी।