{"_id":"6a738f06664342a98e0e8b34","slug":"attacking-leopard-caged-villagers-relieved-bijnor-news-c-27-1-bij1007-186898-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हमलावर गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हमलावर गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों को राहत
विज्ञापन
नगीना। गांव सिगनी वाला में आठ वर्षीय बालक रवि को अपना निवाला बनाने वाला खूनी गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है।
सोमवार की शाम अपने माता-पिता के साथ घर वापस जा रहे आठ वर्षीय बालक रवि को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गांव में अलग-अलग स्थान पर छह पिंजरे लगाए थे। बुधवार की रात्रि करीब 8:30 बजे वन विभाग को उस समय बड़ी सफलता मिल गई जब गांव के एक किनारे पर लगे एक पिंजरे में गुलदार कैद हो गया।
एसडीएम प्रिंस कुमार ने पिंजरे में गुलदार के कैद होने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि संभवत: यह वही गुलदार है, जिसके हमले में बालक की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने घटना वाले दिन गांव वालों से वायदा किया था कि 72 घंटे के भीतर हमलावर गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।