{"_id":"60abe5ab8ebc3e00b15576c2","slug":"attacked-with-a-shovel-and-injured-nazibabad-news-mrt5397061133","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़े से हमला कर घायल किया
विज्ञापन
फावड़े से हमला कर घायल किया
नजीबाबाद। मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी में सफाई करने के विवाद में पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर एक युवक को घायल कर दिया।
नगर की आबादी से जुड़ी ग्राम पंचायत मौअज्जमपुर तुलसी गढ़ी निवासी शमीम अहमद का आरोप है कि वह घर के बाहर सड़क की सफाई कर रहा था तभी पड़ोसी शरीफ अहमद ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि शरीफ ने अपने पुत्र और साथियों की मदद से उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका उसका 20 वर्षीय भाई जीशान घायल हो गया जीशान को प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के बाद जौलीग्रांट देहरादून रेफर किया गया है। क्षेत्रीय एसआई विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल की जानकारी की। पुलिस ने शरीफ अहमद सहित चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद