{"_id":"686c1bdf3edf1bb999027727","slug":"attack-on-bjp-yuva-morcha-district-president-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-154117-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर हमला
Tue, 08 Jul 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रविवार की रात भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन सिंह के साथ के साथ मारपीट करते आ
बिजनौर। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी की गाड़ी पर लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। उन्हें कॉलर पकड़कर गाड़ी से बाहर खींचने का प्रयास किया। कार की खिड़की लॉक कर जान बचाई तो आरोपियों ने उनके साथी को थप्पड़ जड़ दिए और कार को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी कार को निकाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव मोल्हड़पुर निवासी रोबिन चौधरी भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। वह रविवार देर शाम करीब 10:30 बजे अपने साथी रोहित और तुषार मलिक के साथ गाड़ी से जा रहे थे। बुखारा रोड पर बिजनौर इंटर कॉलेज के पास सड़क पर आरामशीन और टाइल्स कारोबारी खालिद की गाड़ी खड़ी थी। सड़क जाम होने पर जिलाध्यक्ष ने खालिद की गाड़ी को हटाने लिए कहा, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिलाध्यक्ष गाड़ी से उतरे तो आरोपी हमलावर हो गए इस पर वह तुरंत ही गाड़ी में बैठ गए।
आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींचना चाहा तो जिलाध्यक्ष ने खिड़की लॉक कर दी। आरोप है कि इस दौरान आए लोगों ने गाली गलौज करते हुए गाड़ी को घेर लिया। जिलाध्यक्ष के एक साथी को थप्पड़ भी जड़े। जिलाध्यक्ष ने एसपी को फोन किया, जिसके बाद एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी और शहर कोतवाल उदयप्रताप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए जिलाध्यक्ष की कार को निकाला।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पर खूब बनाया समझौते का दबाव : जिलाध्यक्ष थाने आए तो पीछे-पीछे आरोपी पक्ष में भी सैकड़ों लोगों की भीड़ पहुंच गई। शहर के कई अन्य रसूखदार भी थाने पहुंच गए। एक ब्लॉक प्रमुख का रिश्तेदार भी थाने पहुंचा। आरोपी पक्ष के लोगों ने जिलाध्यक्ष पर फैसले का दबाव बनाया। पुलिस ने हड़काते हुए आरोपियों के पक्ष में पहुंची भीड़ को थाने से खदेड़ दिया।
आरोपी पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कारोबारी खालिद, उसके बेटे अब्दुल्ल और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार की सुबह ही आरा मशीन स्वामी खालिद और उसके बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर सीजेएम की कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस आरोपियों की स्कॉर्पियों गाड़ी को कब्जे में लिया है।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।