फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Attachment notice of SSB jawan's house issued

एसएसबी जवान के घर का कुर्की नोटिस जारी

Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice of SSB jawan's house issued
एसएसबी जवान के घर का कुर्की नोटिस जारी
विज्ञापन

बिजनौर। गांव धौकलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी एसएसबी के जवान नितिन के घर का पुलिस को कुर्की आदेश मिल गया है। पुलिस ने कोर्ट से 82 का नोटिस हासिल कर लिया है। नितिन बिहार के मिदनापुर में तैनात है।

शहर कोतवाली के गांव धौकलपुर में नौ मई को शिक्षक धीर सिंह व उसके भतीजे अंकुर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। अमन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे अनुज, नितिन और कृष्णा ने अनुज के साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। एसएसबी के जवान नितिन की हत्याकांड में साजिश रची थी। पुलिस ने कृष्णा, अनुज के अलावा मुजफ्फरनगर जिले के गांव घीराहेड़ी निवासी आकाश राठी, स्योहारा थाने के गांव रानानंगला निवासी सुमित, मेरठ जिले के गांव किठौली निवासी विवेक, गांव धौकलपुर निवासी अनुज की पत्नी लवली, गांव के हर्ष व टीकम को दबोचा है। एसएसबी का जवान नितिन फरार है। पुलिस ने कोर्ट से नितिन के घर की कुर्की के लिए 82 का नोटिस हासिल कर लिया है। शहर कोतवाल राधेश्याम ने 82 का नोटिस लेने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed