{"_id":"5831eaa04f1c1bb604b39c9a","slug":"atm-machines-were-also-closed-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को एटीएम मशीनें भी रहीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को एटीएम मशीनें भी रहीं बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट के बाहर एसबीआई के एटीएम पर लगी लंबी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में अधिकांश बैंकों के एटीएम मशीनों पर रविवार को ताला लटका रहा। जिन बैंकों में कैश रखा गया था, वह भी जल्दी खत्म हो गया। कैश खत्म होने के बाद भी कुछ उपभोक्ता दोबारा कैश रखने की उम्मीद में एटीएम मशीनों के आसपास चक्कर काटते रहे।
एसबीआई ने मुख्य शाखा, एसपी ऑफिस के पास स्थित एटीएम, पीएनबी की मुख्य शाखा, नगर पालिका चौक, विकास भवन, काजीपाड़ा और बैराज रोड स्थित एटीएम, एचडीएफसी की शाखा के पास स्थित एटीएम मशीनों से उपभोक्ताओं को रुपये दिए जा रहे थे, लेकिन रविवार को केवल एसबीआई की एटीएम मशीनों ने ही रुपया दिया। जब तक रुपया था, मशीन के बाहर रुपये निकालने वालों की लाइन लगी रही। लेकिन रुपया खत्म होने के बाद और कैश मशीनों में नहीं रखा गया। बाकी बैंकों की एटीएम मशीनों पर दिन भर ताले लटके रहे। इन मशीनों में रुपया नहीं रखे जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार बैंक अपनी एटीएम मशीनों में सामर्थ्य के अनुसार रुपया रख रहे हैं। वहीं बिजनौर में बैंकों व एटीएम के बाद अब पेट्रोल पंप पर भी कैशमिलने लगा है। रविवार को सिविल लाइंस स्थित पेट्रोल पंप पर एटीएम धारकों को रुपये दिए गए। रुपये मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। खाते से रुपये निकालने के लिए बैंकों व एटीएम पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। केंद्र सरकार की पहल के बाद जिला मुख्यालय पर सिविल लाइंस स्थित मामचंद सुनील कुमार पेट्रोल पंप पर रविवार को एटीएम लगाई गई। मशीन में एक लाख रुपये रखे गए थे।
विज्ञापन
हालांकि मशीन से दो हजार रुपये उपभोक्ताओं को दिए जा सकते हैं, लेकिन रविवार को उपभोक्ताओं को एक एक हजार रुपये ही दिए गए। उपभोक्ताओं की भीड़ के सामने मशीन कुछ ही देर में खाली हो गई। प्रोपराइटर प्रतीक जैन के मुताबिक रविवार को बैंक द्वारा कम कैश दिया गया था। जितना भी कैश मिलेगा, उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। वहीं बिजनौर। 500 व एक हजार के नोट बंद होने के बाद बैंकों में नए खाते धड़ाधड़ खुल रहे हैं। जन धन योजना में खोले गए खाते व मनरेगा मजदूरों के खातों में भी काफी रुपये जमा हो रहा है। पैन कार्ड लगाने की जरूरत न पड़े, इसका ध्यान रखकर ये खाते खोले जा रहे हैं। 50 हजार रुपये बैंक में एकमुश्त जमा करने या निकालने पर पैन कार्ड अनिवार्य होता है। पैन नंबर लेने के बाद ही उपभोक्ता इतनी बड़ी राशि से लेन देन कर सकते हैं। नोटबंदी के बाद से बैंकों में नए खाते धड़ाधड़ खुल रहे हैं। जिन खातों में अब तक जीरो बैलेंस था, उनमें भी 500 व एक हजार के नोट के डेढ़ से दो लाख रुपये तक जमा हो गए हैं। खास बात यह है कि नए खाते खुलवाते समय या जीरो बैलेंस वाले खातों में रुपये डालते समय इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि पैन कार्ड न लगाना पड़े। 50 हजार रुपये से कुछ कम राशि ही इन खातों में एक बार में डाली जा रही है। बैंक सूत्रों के अनुसार जिन लोगों ने बिना टैक्स दिए रुपया जमा कर रखा है, वे अपने परिचितों के खातों में यह रुपया जमा करा रहे हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार नया खाता खोलने या रुपये जमा करने में कोई रोक नहीं है। किसी खाते में 50 हजार रुपये से ऊपर का लेन देन होने पर पैन कार्ड अनिवार्य होगा।