फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   At the age of 76 are running awareness campaigns Jaipal

76 की उम्र में जयपाल चला रहे जागरूकता अभियान

Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
At the age of 76 are running awareness campaigns Jaipal
जयपाल। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद के 76 वर्षीय जयपाल सिंह वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन के लिए  जन जागरण अभियान चला रहे हैं।  
विज्ञापन

यूपी रोडवेज से सीनियर फोरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए सत्यविहार कॉलोनी निवासी जयपाल सिंह वाहन चालकों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश पहुंचाने का जुनून उनकी बढ़ती उम्र के आगे मायने नहीं रखता। जयपाल सिंह सुरक्षित वाहन चलाने के संदेश के साथ डीजल की खपत कम करने, वाहन इंजनों की उम्र बढ़ाने और वाहनों की रफ्तार को कंट्रोल रखने के टिप्स देने में व्यस्त हैं। रोडवेज से रिटायर होने के बाद काफी  समय तक रोडवेज चालकों को उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन के गुर सिखाए।
अभियान में जयपाल सिंह हालांकि अकेले हैं पर हौसले बुलंद हैं। जयपाल सिंह ने यूपी और उत्तराखंड के परिवहन अधिकारियों को डाक द्वारा पत्र भेजकर डीजल की कम खपत, वाहनों सुरक्षित संचालन के संदेश को चालकों तक पहुंचाने की अपील की है। जयपाल सिंह इस अभियान में किसी से चंदा नहीं लेते बल्कि अपनी पेंशन के  पैसे से जनहित अभियान को गति दे रहे हैं। 
विज्ञापन


चालकों के लिए सुझाव
सुरक्षित और सामान्य डीजल खपत के लिए वाहन चलाने की आदर्श गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा है। 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में 15 प्रतिशत और 80 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिक रफ्तार में 30 प्रतिशत डीजल अधिक खर्च होता है। क्लच पैडल पर पैर रखने और गलत गियर में वाहन चलाने से भी डीजल ज्यादा खर्च होता है और क्लच के पुर्जे घिसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों जाने जाती हैं हर साल
जयपाल सिंह का दर्द है कि खतरनाक ड्राइविंग से प्रतिवर्ष हजारों चालक और लाखों लोग अपनी जान गवांते हैं। रफ ड्राइविंग से करोड़ों रुपये का डीजल, पैट्रोल अतिरिक्त बर्बाद होता है। वाहनों के कलपुर्जे भी जल्द ही अपनी क्षमता खो बैठते हैं। जयपाल सिंह की तीन विवाहित पुत्रियों में एक विधवा है। अब जयपाल सिंह साइकिल से विभिन्न कार्यालयों में संपर्क कर सीमित रफ्तार में वाहन चलाने, जनहानि रोकने, तेज वाहन संचालन से अनावश्यक डीलज की खपत और इंजन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से जनमानस को जागरूक कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed