फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Assistant Commissioner of GST heard the problems of traders

Bijnor News: जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

Wed, 14 Dec 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner of GST heard the problems of traders
जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं
विज्ञापन

किरतपुर। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर विनय कुमार शुक्ला, आरपी सिंह, नरेंद्र कुमार वाणिजय कर अधिकारी ने बुधवार को व्यापारियों की समस्यायें सुनीं। उन्होंने व्यापारियों को बेहतर कारोबार करने और विभाग की समाधान योजना का लाभ लेने की सलाह भी दी।
जीएसटी अधिकारियों के साथ किरतपुर के व्यापारियों ने संवाद किया। जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। व्यापारियों को जीएसटी अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे निश्चिंत रहे, व्यापारियों का कोई उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह जो भी माल खरीदें स्टॉक रजिस्टर रखें और बिल अवश्य लें। व्यापार का स्थान और जहां से माल खरीदा गया है, उसका प्रमाण अवश्य पास होना चाहिए। कोई भी व्यापारी रजिस्ट्रेशन लेना चाहे तो तीन दिन के भीतर ऑनलाइन भी ले सकता है। इसके लिए उसे पेन कार्ड और आधार कार्ड जरूरी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर सर्वे रोकने की मांग की। बैठक में अंकित चौधरी ब्लॉक प्रमुख एवं उनके पिता देवेंद्र चौधरी, धनीराम सिंह, सतीश मेहरा, मोहम्मद आबिद, प्रदीप अग्रवाल उर्फ कालू, तलहा मकरानी, नाजिम अंसारी, मुदस्सिर जमां खां एवं नरेश कालरा शिवम सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed