फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Asian Volleyball Championship: son of Bijnor best playing in Iran and Indian team beat Thailand

एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप: ईरान में छाया बिजनौर का छोरा, भारतीय टीम ने थाईलैंड को हराया

Wed, 17 Aug 2022 08:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

बिजनौर का छोरा ईरान में छाया हुआ है। लवी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Asian Volleyball Championship: son of Bijnor best playing in Iran and Indian team beat Thailand
लवी चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईरान के तेहरान में बिजनौर का छोरा लवी छाया हुआ है। लवी चौधरी ने ईरान में जबरदस्त खेलते हुए वॉलीबाल में भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने थाईलैंड को हराया है, आज गुरुवार को कोरिया की टीम से मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


बिजनौर में कोतवाली देहात के गांव रहमापुर का रहने वाला लवी चौधरी ईरान के शहर तेहरान में चल रही अंडर-18 एशियाई वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारत की टीम में खेल रहा है। इस भारतीय टीम ने थाईलैंड की टीम को 3-1 से शिकस्त दी। बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत की टीम ने जीत हासिल की। थाईलैंड के साथ हुए मैच में भारतीय टीम ने पहला सेट जीत लिया, लेकिन दूसरे सेट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन तीसरे सेट में लवी ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक समय 15-19 से पिछड़ रही टीम को 25-23 से सेट जीता कर मैच अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने मुकाबला 25-21, 24-26, 27-25, 25-23 से जीता। लवी के प्रदर्शन से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की जीत की खुशी मनाई। लवी के पिता मांगेराम ने बताया कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम चैंपियनशिप जीतकर लौटेगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले लवी हरियाणा की टीम की ओर से खेलता रहा है। लवी का चयन भारतीय टीम के भुवनेश्वर कैंप के लिए हुआ था, जहां से उसे भारतीय टीम में चुन लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान

आठ साल की कड़ी मेहनत से मिला मुकाम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद साल 2017 में लवी चौधरी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर कुरुक्षेत्र में हुआ था। पिछले पांच सालों से लवी साईं के हॉस्टल में कड़ा प्रशिक्षण ले रहा है। साल 2017 से पहले लवी ने तीन सालों तक बिजनौर के नेहरू स्टेडियम में खेल के गुर सीखे थे। आठ साल की इस कड़ी मेहनत के बाद लवी अंडर-18 भारतीय टीम का हिस्सा बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed