{"_id":"69ea73a8dfd916158d0335fe","slug":"asha-workers-protest-demand-for-increase-in-honorarium-bijnor-news-c-27-1-bij1029-177770-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आशा संगिनी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।
स्योहारा सीएचसी में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय से उचित मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष बेबी रानी ने कहा कि उनसे नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाते हैं, लेकिन उसके अनुरूप भुगतान नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें विपरीत और जोखिम भरे हालात में भी काम करना पड़ता है, बावजूद इसके न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाते हैं। समय पर मानदेय न मिलने से उनके परिवारों के भरण-पोषण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए, बकाया भुगतान तत्काल जारी किया जाए और कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बेबी रानी (जिला अध्यक्ष), नीतू, पूजा, सुनीता, बीना, माया, शोभा, सरिता, पुष्पा, यशोदा, रजनी त्यागी, रचना देवी, रुकमणि देवी, रोमा देवी, मंजली देवी, कोशल देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।