फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Asha's protested for not getting the right money for the work

Bijnor News: काम का सही पैसा नहीं मिलने पर आशाओं ने दिया धरना

Fri, 30 Dec 2022 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Asha's protested for not getting the right money for the work
बिजनौर कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरने पर प्रदर्शन करती आशाएं। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले आशाओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस समय आशाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर भी दो मिनट का मौन धारण किया। इसके बाद काम का सही पैसा नहीं मिलने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आशाओं ने धरना दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में आशाओं ने कहा कि ई-कवच का डाटा फीड, आयुष्मान कार्ड का काम, गैर संचारी रोग पर कार्य करने का पैसा नहीं मिलता है। वह 24 घंटे काम करती हैं, जिसका उन्हें सही मुआवजा नहीं मिलता है। आशाओं ने कहा कि अगर हमें ऐसे ही प्रताड़ित किया गया, तो हम कोरोना में कार्य नहीं करेंगे। जिसके चलते आशाओं ने डीएम ने समस्या को सरकार को अवगत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

वहीं आशाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संगीता देवी, जिला महामंत्री रूचि चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रजनी देवी, जिला संगठन मंत्री प्रेमलता, जिला संयुक्त मंत्री अनिता, उषा देवी, मंजू शर्मा, शोभा देवी, ममता, रेणू, अर्चना, राजबाला, सरिता कटारिया, संतोष, अंजू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed