{"_id":"6015a8598ebc3e56846c5c2b","slug":"as-soon-as-corona-decreases-patients-start-increasing-in-opd-bijnor-news-mrt5229927145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कम होते ही ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कम होते ही ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना कम होते ही ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज
बिजनौर। कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होने के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एक पखवाड़े पहले जहां मरीजों की संख्या मुश्किल से करीब 800 तक ही पहुंच पाती थी, जो अब बढ़कर लगभग 1400 के आसपास पहुंच गई है। अफसरों का मानना है कि अब लोगों में कोरोना का भय समाप्त हो रहा है, जिससे लोग धीरे-धीरे सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
पिछले वर्ष कोरोना के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद केवल टेलीमेडिसिन से ही जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों की विभिन्न बीमारियों की दवाई बताकर उपचार करते थे। करीब पांच महीने पहले शासन ने कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने के साथ ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए थे। तब से रोजाना ओपीडी में मरीज तो आते थे, लेकिन इनकी संख्या मात्र 600 से 800 पर आकर ही सिमट जाती थी, लेकिन पिछले पखवाड़े से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों की मानें तो इसे कोरोना रोधी वैक्सीनेशन शुरू होने का असर भी माना जा सकता है।
जिला अस्पताल में जनरल फिजीशियन डा. राधेश्याम वर्मा, चेस्ट फिजीशियन डा. हरिओम गुप्ता, जनरल सर्जन डा. अरुण कुमार पांडेय, डा. नरेश जौहरी, ऑर्थोपेडिक सर्जन डा. संजय कुमार, डा. याघवेंद्र सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डा. बीआर त्यागी, नेत्र सर्जन डा. मनोज कुमार सेन, डा. रजनीश कुमार शर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. राजीव रस्तोगी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. ओपी सिंह आदि ओपीडी करते हैं। इनके यहां पर अब अच्छी खासी संख्या में मरीज आने लगे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद ने बताया कि कोरोना का असर कम होते ही लोगों में इसका भय भी समाप्त हो रहा है। इसी का परिणाम है कि दिन-प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी परिसर में पूरी एहतियात बरती जा रही है। फिर भी हम सभी को सावधानी पहले की तरह ही बरतनी होगी। समस्त स्टाफ और मरीजों से कहा गया है कि मास्क लगाना और शारीरिक दूरी का पालन करना सबके लिए अनिवार्य है। जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।