{"_id":"5f172d338ebc3ea07261594d","slug":"arrested-for-threatening-sp-and-pradhan-s-husband-bijnor-news-mrt492378477","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी और प्रधान के पति को धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी और प्रधान के पति को धमकी देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया एसपी व प्रधान के पति को धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर इनामी रियाज।
- फोटो : BIJNOR
एसपी और प्रधान के पति को धमकी देने वाला गिरफ्तार
बिजनौर। किरतपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने एसपी व प्रधान के पति को जान से मारने की धमकी देने वाले दस हजार के इनामी बदमाश हिस्ट्रीशीटर रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रियाज से एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस व 250 ग्राम चरस बरामद की है। रियाज पर 25 हजार रुपये के इनाम की संस्तुति की गई थी।
किरतपुर थाने के गांव भनेड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश रियाज ने दो माह पहले दबिश देने गई पुलिस पर जानलेवा हमला किया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। 16 जुलाई को रियाज ने अपने चार साथियों के साथ ग्राम प्रधान के पति इस्तियार पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसने खुलेआम तमंचे से गोली चलाई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह गोली चलाता हुआ नजर आया था। इस मुकदमे में फैसला कराने के लिए वह प्रधान के पति पर दबाव बना रहा था। तीन दिन पहले रियाज ने प्रधान के पति के मोबाइल पर बात करके फैसला न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था कि प्रधान का पति उसका एनकाउंटर कराना चाहता है और पुलिस से इंसाफ मांग रहा है। उसने बकरीद से पहले एसपी को जान से मारने की धमकी दी थी।
रियाज की धमकी देने की ऑडियो वायरल हो गई थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रियाज पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ नजीबाबाद प्रवीण कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये के इनाम की रियाज पर संस्तुति की थी। एसपी सिटी लक्ष्मीनवास मिश्र के अनुसार किरतपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने किरतपुर नजीबाबाद रोड से रेलवे क्रॉसिंग के पास से रियाज को दबोच लिया। रियाज के पास से एक बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व 250 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक रियाज ने नशे की हालत में यह धमकी दी थी। रियाज पर 29 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी के मुताबिक ऑडियो वायरल करने वाले प्रधान पति के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।