{"_id":"66351e5d1b5ddd10610d11e5","slug":"around-29-students-of-class-11-failed-abvps-uproar-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123111-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कक्षा 11 के लगभग 29 छात्र-छात्राएं फेल, एबीवीपी का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कक्षा 11 के लगभग 29 छात्र-छात्राएं फेल, एबीवीपी का हंगामा
विज्ञापन
स्योहारा में एमक्यू इंटर कालेज में धरने पर बैठे अभाविप कार्यकर्ता।
एबीवीपी ने एमक्यू कॉलेज के शिक्षकों का किया घेराव
ट्यूशन न पढ़ने की वजह से फेल करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने नगर के एमक्यू इंटर काॅलेज में कक्षा 11 के लगभग 29 छात्र-छात्राओं को ट्यूशन न पढ़ने की वजह से फेल करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का घेराव कर तीन सूत्री मांग पत्र प्रधानाचार्य को सौंपा। इसमें निष्पक्ष जांच करते हुए फेल किए गए छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
छात्र नेता शानू शेख का आरोप है कि काॅलेज में ट्यूशन न पढ़ने की वजह से छात्रों को फेल कर दिया जाता है। शुक्रवार को अखिल भारतीय परिषद, छात्र और छात्राएं एमक्यू इंटर कॉलेज में पहुंच गए और शिक्षकों का घेराव करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने बिल्डिंग फीस के नाम पर छात्र-छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने, कक्षा 11 के सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा की कॉपियां दोबारा चेक कराने, एडमिशन के दौरान हर कक्षा की फीस की जानकारी बाहर बोर्ड पर लिखकर सार्वजनिक किये जाने की मांग की ताकि छात्र-छात्राओं को पता चल सके के उन्हें कितनी फीस जमा करनी है।
आरोप है कि कॉलेज के अध्यापकों ने छात्र नेता के विरुद्ध ही एक प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंप दिया था, जिससे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रोष फैल गया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा दस दिन में मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर जिला संयोजक रचित चौहान, शौर्य रस्तोगी, रिया चौधरी आरूषि पाल, अंजलि वर्मा, आदित्य विश्नोई, अमन विश्नोई, अमन सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कॉलेज पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। किसी भी छात्र छात्रा को बिना वजह फेल नहीं किया गया है। फिर भी किसी छात्र छात्रा को संदेह है तो वह अपनी कॉपी पुनः जांच करा सकता है। - मंसूर इशरत सिद्दीकी, प्रधानाचार्य