{"_id":"6883c96b0d34e692c5018267","slug":"arif-came-on-the-police-radar-transaction-was-done-through-credit-card-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155769-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस के रडार पर आया आरिफ, क्रेडिट कार्ड में हुआ लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस के रडार पर आया आरिफ, क्रेडिट कार्ड में हुआ लेनदेन
Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गैस चूल्हा मैकेनिक आरिफ अंसारी ने उच्च शिक्षित हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में ही नहीं फंसाया बल्कि खाड़ी देश ले जाने की पटकथा भी लिख डाली। विदेश जाने के लिए बाकायदा तीन लाख का कर्ज भी ले लिया। कर्ज के अलावा उसके क्रेडिट कार्ड में हुआ लेनदेन भी पुलिस की जांच के दायरे में है।
चांदपुर पुलिस आरोपी आरिफ अंसारी पुत्र फारूख निवासी मोहल्ला चाहसंग को जेल भेज चुकी है। जेल भेजने के बाद भी पुलिस अभी कई अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है। बैंक से उसके क्रेडिट कार्ड के लेनदेन का ब्योरा तलब किया गया है।
खातों की पड़ताल हुई तो तीन लाख आठ हजार रुपये का कर्ज भी सामने आया। सूत्रों का कहना है कि उसने यह कर्ज सऊदी अरब या दुबई जाने के लिए लिया था। आरोपी ने हिंदू लड़की को भी खाड़ी देश में ले जाने की की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने अपने और युवती के पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। पुलिस ने सत्यापन के लिए युवती के फोन पर कॉल की तो मामले का खुलासा हो गया। बताया कि लड़की के भाई ने थाने से पहुंची कॉल को रिसीव कर लिया था।
विज्ञापन
फर्जी तरीके से बनाए दो आधार कार्ड
हिंदू युवती के दो आधार कार्ड आरोपी के पास से बरामद हुए हैं। फोटो युवती का ही लगा है मगर एक पर जिया नाम लिखा है, जिसमें आरिफ की पत्नी होना दर्शाया गया जबकि दूसरे आधार पर कार्ड पर भी फोटो तो एक ही है मगर नाम जिया पुत्री सादिक निवासी चांदपुर दर्ज है। दोनों ही फर्जी आधार कार्ड के चलते ही कूटरचना की धारा भी पुलिस ने लगाई है। इन दोनों आधार कार्ड का इस्तेमाल पीड़िता के संग होटल में ठहरने के लिए करता था।
सऊदी में रह चुका है आरोपी
आरोपी आरिफ अंसारी ने साल 2014 में अपना पासपोर्ट बनवाया था, जिसके बाद वह सऊदी अरब के शहर रियाद में रहा। जहां मजदूरी किया करता था। बाद में वह चांदपुर लौट आया। जिसने करीब तीन साल पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और अब फिर से उसे लेकर विदेश जाने की तैयारी में लगा था।
छांगुर कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर विदेश भेजने का मामला सुर्खियों में है। अब पुलिस भी इस जांच में जुटी है कि छांगुर गिरोह से कोई ताल्लुक तो नहीं है। क्याोंकि खातों में लेनदेन की जांच करने का मकसद भी यही है कि कहीं बाहर से तो फंडिंग नहीं हुई।
आरोपी के पास से दो लड़की के दो फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। आरोपी ने करीब तीन लाख रुपये का लोन भी लिया था। जोकि लड़की को बहला फुसलाकर विदेश जाने की तैयारी में लगा था। इसी के चलते उसने अपने पासपोर्ट का नवीनीकरण और लड़की के पासपोर्ट के लिए एक साथ आवेदन किया।
....विनय कुमार सिंह, एएसपी देहात