{"_id":"5f00c89f8ebc3e4326356cf0","slug":"ar-ansari-nursing-home-in-kotwali-country-is-sealed-again-bijnor-news-mrt4896595179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली देहात का एआर अंसारी नर्सिंग होम किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली देहात का एआर अंसारी नर्सिंग होम किया सील
विज्ञापन
कोतवाली देहात का एआर अंसारी नर्सिंग होम फिर से किया सील
बिजनौर। क्वेक्स के जिला नोडल अधिकारी ने टीम के साथ कोतवाली देहात स्थित एआर अंसारी नर्सिंग होम को सील कर दिया। इससे पूर्व भी यह अस्पताल सील किया गया था, लेकिन अवैध रूप से सील हटाकर चिकित्सकीय कार्य करते हुए पकड़ा गया। नोडल अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से चिकित्सकीय कार्य करने और कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में गर्भवती महिला की बिना कोविड जांच किए ही ऑपरेशन करने के बारे मेें पूछताछ करते हुए नर्सिंग होम संचालक को नोटिस जारी किया है।
शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर कार्यवाहक सीएमओ एवं क्वेक्स के जिला नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने कोतवाली देहात स्थित एआर अंसारी नर्सिंग होम को फिर से सील कर दिया। नोडल अधिकारी के अनुसार एआर नर्सिंग होम में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव करौंदा पचदू निवासी एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन से डिलीवरी की तैयारी चल रही थी। संचालक पर यह भी आरोप है कि उसने गर्भवती महिला का कोविड टेस्ट भी नहीं कराया था। इससे पहले भी यह अस्पताल सील किया गया था, लेकिन संचालक ने बिना अनुमति के ही सील हटाकर अवैध रूप से चिकित्सकीय कार्य शुरु कर दिया गया। इसके अलावा यहीं के फैमिली नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया गया। यह अस्पताल भी पूर्व में ही डीएम के निर्देश पर सील किया गया था। वहां पर पहले जैसी ही स्थिति मिली। इस दौरान नोडल अधिकारी डा. एसके निगम के अलावा कोतवाली देहात थाने के एसआई एएच जैदी आदि मौजूद रहे।