{"_id":"641a03d77368ac7cd405bde4","slug":"appointment-of-alternative-examiners-started-at-evaluation-centers-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-254-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - मूल्यांकन केंद्रों पर वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - मूल्यांकन केंद्रों पर वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति शुरू
Wed, 22 Mar 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
- आरजेपी मूल्यांकन केंद्र कॉपियां जांचने में सबसे आगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शासन का समय से मूल्यांकन कार्य पूरा कराने पर जोर है। इसलिए परीक्षकों की कमी पूरी करने के लिए वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति शुरू हो गई है। जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्र पर 189000 से अधिक काॅपियां जांच ली गई हैं। आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर सबसे अधिक काॅपियां जांची गई हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ। मूल्यांकन 15 दिन चलेगा। एक अप्रैल तक काॅपियां जांची जाएंगी। इस बार मूल्यांकन अधिक दिन है। शासन की मंशा कापी जांचने काम समय से पूरा कराने की है। शासन से शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे रोजाना केंद्र वार काॅपियां जांचने की समीक्षा हो रही है। शासन ने एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा कराने के लिए को निर्देश दिए थे। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार मूल्यांकन केंद्र पर विषय वार उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या को देखते हुए वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति शुरू हो गई है।
ये काॅपियां जांची गईं
आरजेपी मूल्यांकन केंद्र पर 80679 उत्तर पुस्तिका, जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 59455 उत्तर पुस्तिका तथा बीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर 49125 उत्तर पुस्तिकाएं 21 मार्च तक जांच ली गई है। तीनों केंद्रों पर कुल 189259 काॅपियां जांची गई हैं। बोर्ड से तीनों केंद्र को 588937 उत्तर पुस्तिका आवंटित हैं।