फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appointment bans

नियुक्ति पर रोक लगाई

Sun, 17 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला,बिजनौर Updated Sun, 17 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। गांव पखनपुर गंगवाली के पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सदस्यों की शिकायत पर डीएम बी चंद्रकला ने कंट्रोलर द्वारा स्कूल में एक शिक्षक और एक बाबू की जा रही नियुक्ति पर रोक लगा दी है। डीएम ने डीआईओएस को स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि नियुक्ति नियम विरुद्ध हुई तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 

 गांव के रोशनलाल, रामपाल सिंह, हरीशचंद सिंह, राजेश कुमार शनिवार को बिजनौर में डीएम से मुलाकात कर स्कूल में जेडी द्वारा कंट्रोलर की कार्यशैली से विस्तार से अवगत कराया था। डीएम ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए डीआईओएस को तलब किया और स्कूल में मानक के अनुरूप नियुक्ति कराने के आदेश दिए।

विज्ञापन

 

फिलहाल डीएम के आदेश पर नियुक्ति प्रक्रिया को रोक दिया गया है। कंट्रोलर और  बीईओ किरतपुर शिवकुमार सिंह ने भी नियुक्ति प्रक्रिया पर डीएम की ओर से रोक लगा दिए जाने की पुष्टि की है। बीएसए जयकरन सिंह ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि डीएम के आदेशों का अनुुपालन होगा। बता दें कि जेडी मुरादाबाद ने मार्च माह में किरतपुर के बीईओ को स्कूल का कंट्रोलर नियुक्त किया है। जेडी ने कंट्रोलर को तीन माह में स्कूल की प्रबंधकीय कार्यकारिणी का चुनाव कराने के आदेश किए थे। इस पर कंट्रोलर ने चुनाव प्रक्रिया को किनारे कर स्कूल में शिक्षक और बाबू की तैनाती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था, जिसकी शिकायत डीएम से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed