फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Appearance of old water projects will change

पुरानी जल परियोजनाओं की बदलेगी सूरत

Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Appearance of old water projects will change
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में पुराना ओवरहैड टैंक। - फोटो : NAZIBABAD
पुरानी जल परियोजनाओं की बदलेगी सूरत
विज्ञापन

नांगलसोती। तहसील क्षेत्र के गांवों में जल निगम की 30 वर्ष से पुरानी परियोजनाओं की जल्द ही सूरत बदलेगी। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत नांगलसोती व मंडावली समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जल निगम की जर्जर परियोजनाओं का पुनर्गठन किया जाएगा।
तहसील क्षेत्र के नांगलसोती, मंडावली, राजपुर नवादा, हरचंदपुर आदि गांवों में जल निगम की परियोजनाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं। आए दिन पाइप लाइनों में लीकेज की परेशानी सामने आ रही हैं। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन परियोजना के तहत घर-घर जल पहुंचाने के लिए इन परियोजनाओं का पुनर्गठन किया जाएगा। जिस पर तेजी से कार्य चल रहा है। जल निगम के कई गांवों में नलकूप, ओवरहेड टैंक जर्जर हो चुके हैं तो कहीं भूमिगत पाइप लाइन जर्जर हो गई है। पाइप लाइनों के लीकेज होने से उपभोक्ताओं को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। अधिकांश उपभोक्ता इंडिया मार्का हैंडपंप पर निर्भर हो गए हैं। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं ने अपने कनेक्शन भी कटवाए हैं।
विज्ञापन

जल निगम के एसडीओ एएनएम गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत फेज-1 में उन परियोजनाओं को शामिल किया गया है, जहां उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। जिनमें नजीबाबाद तहसील के गांव पूरनपुर गढ़ी, मंडावली, राजपुर नवादा और फेज-2 में नांगलसोती, हरचंदपुर शामिल है। पुनर्गठन में जर्जर नलकूप, ओवरहेड टैंक व भूमिगत पाइप लाइन बदली जाएंगी। पंचायत वार आबादी के हिसाब से ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे, जिससे घर-घर पानी पहुंच सके। एसडीओ एएनएम गुप्ता का कहना है कि परियोजना के पुनर्गठन के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इन परियोजनाओं पर कितना बजट खर्च होगा, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed