{"_id":"5fc2944f8ebc3e9c0031ea61","slug":"appeal-to-donate-artifacts-archaeological-materials-bijnor-news-mrt513168981","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकृतियां, पुरात्व सामग्री दान करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकृतियां, पुरात्व सामग्री दान करने की अपील
विज्ञापन
कलाकृतियां, पुरातत्व सामग्री दान करने की अपील
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों के प्रदर्शन के लिए संग्रहालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने जिले वासियों से कलाकृतियों को संग्रहालय के लिए दान करने की अपील की है।
सीडीओ ने बताया कि पूर्व में विद्यमान संग्रहालयों के अलावा कई जिलों में नए संग्रहालयों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें पुरातत्व सामग्रियों एवं कलाकृतियों का लोगों के अवलोकनार्थ संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय की वस्तुओं, कलाकृतियों के नि:शुल्क संग्रह के लिए सभी समाजसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। सीडीओ केपी सिंह ने सभी लोगों से आह्वान किया कि जिनके पास पुराने समय की कलाकृतियां, वस्तुएं, चिन्ह या अन्य पुरातत्व सामग्री हैं और वे उनको राष्ट्र एवं देश हित में दान करना अथवा उपहार स्वरूप संग्रहालय निदेशालय, लखनऊ को उपलब्ध कराना चाहते हैं तो एडीएम प्रशासन से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुरातत्व से संबंधित सामग्री दान करने अथवा उपहार स्वरूप उपलब्ध करने वाले व्यक्तियों का नाम व पता संग्रहालय द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसी वस्तुएं प्राप्त होने से इनका संरक्षण करते हुए संग्रहालयों में जन सामान्य के लिए प्रदर्शन भी सुलभ हो सकेगा, जो युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक और शोध कार्य में सहायक सिद्ध होगा।