{"_id":"57c5cf524f1c1b0b4b2cc1cd","slug":"anwarul-haq-administration-apologized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवारूल हक ने प्रशासन से माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनवारूल हक ने प्रशासन से माफी मांगी
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में प्रशासन को धमकाने वाले अनवारूल हक अपनी घेराबंदी होती देख बैकफुट पर आ गए हैं। अनवारूल हक ने वीडियो के जरिये प्रशासन को धमकाने वाले बयान पर माफी मांग ली है।
अनवारूल हक ने प्रशासन की ईट से ईट बजाने के साथ एसपी के स्टार उतरवाने की धमकी दी थी। प्रशासन से लेकर शासन तक अपनी ताकत का अहसास कराने को कहा था। धमकी भरे लहजे में कहा था कि अनवारूल हक नाम है उनका। अनवारूल हक का धमकी भरा बयान वायरल होने से खलबली मच गई थी।
प्रशासन ने धमकी के मामले में अनवारूल हक के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब अनवारूल हक ने वीडियो के जरिये अपने बयान में कहा कि अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें हाईपावर के इंजेक्शन दे रखे थे, तभी मीडिया कर्मी बयान लेने वहां आ गए। बाद में उनके साथियों ने बताया कि प्रशासन के बारे में उन्होंने गलत बयान दे दिए दिया है। इस बयान पर वह बहुत शर्मिंदा हैं। उन्होंने बयान पर प्रशासन से माफी मांगी है। कहा कि पिछले नौ साल से रहते उन्होंने किसी अफसर के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं दिया।