{"_id":"6243519edef23b1e630bf9e9","slug":"anti-polio-dose-administered-to-more-than-half-a-million-children-bijnor-news-mrt5823771122","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों पिलाई गई पोलियोरोधी ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों पिलाई गई पोलियोरोधी ड्रॉप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी खुराक
बिजनौर। जिले में 20 मार्च से 28 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले 552656 बच्चों को पोलियोरोधी ड्रॉप्स पिलाई गई है, जिसके लिए 1236 लोगों की टीम बनाई गई थी। जिसमें एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शामिल थी। इन्होंने जिलेभर में घर-घर पहुंचकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी ड्रॉप्स पिलाई। इसके साथ ही टीम ने पोलियोरोधी ड्रॉप्स पिलाने के लिए 720387 घरों में भ्रमण किया।
वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 4 अप्रैल से संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें बच्चों को बीसीजी, डीपीटी, पेंटा, रोटा वायरस, एफआईपीवी, पीसीवी, पोलियो, एमआर, विटामिन ए का टीका लगाया जाएगा। इन टीकों के लगने से टीबी, गलाघोंटू, टिटनेस, निमोनिया, खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा होगी। इस अभियान में लगभग 27 हजार से अधिक बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 4 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक जिले में चलाया जाएगा।