फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another woman dies of cancer in Kashirampur

Bijnor News: काशीरामपुर में कैंसर से एक और महिला की मौत

Thu, 26 Feb 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Another woman dies of cancer in Kashirampur
मंडावली। क्षेत्र के गांव काशीरामपुर में वर्षों से कैंसर बीमारी फैल रही है। अब बुधवार सुबह एक और 60 वर्षीय महिला जग्गो देवी की कैंसर से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में गम का माहौल है। वहीं, गांव के हैंडपंपों से लिया गया पानी का नूमना भी जांच में फेल निकला है। हालांकि, जिन कारणों से कैंसर होता है, जल निगम की लैब में उन मानकों की जांच ही नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले 22 फरवरी को 61 वर्षीय महिला संतोष शर्मा, 15 फरवरी को चौधरी मुन्ने सिंह की कैंसर की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पिछले 12 वर्षों में 27 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। इससे लेकर गांव में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

इस समय भी कैंसर से पीड़ित पांच मरीज और गांव में इस बीमारी से जूझ रहे हैं। 28 वर्षीय ज्योति, 30 वर्षीय मुमताज, 45 वर्षीय ब्रह्मवती, 40 वर्षीय धीर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं। गांव में कैंसर से हो रही मौत से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कैंसर से पीड़ित मरीज की जानकारी के लिए शिविर लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंपों के पानी में निकली गंदगी : गांव काशीरामपुर में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीणों ने पानी की जांच की मांग की। जल निगम की टीम ने गांव में 10 हैंडपंपों के सैंपल लिए थे। इसमें सात जांच में फेल हो चुके हैं। जिल निगम के सहायक अभियंता शुभम सक्सेना ने बताया कि पानी में गंदगी मिली है। इस वजह से जांच में हैंडपंपों का पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed