{"_id":"6257182f6bb81e4585282abe","slug":"announcement-of-100-days-agenda-of-mission-shakti-phase-4-bijnor-news-mrt5844255137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति फेज-4 के 100 दिन के एजेंडे का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति फेज-4 के 100 दिन के एजेंडे का ऐलान
विज्ञापन
मिशन शक्ति फेज-4 के 100 दिन के एजेंडे का एलान
बिजनौर। शासन ने मिशन शक्ति फेज -4 के 100 दिन के एजेंडे का एलान कर दिया है। इसके अंतर्गत महिलाओं एवं बालिका सशक्तीकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम गांवों से लेकर जिले तक आयोजित होंगे। प्रशासन की फेज -4 की तैयारी शुरू है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 100 दिन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अप्रैल माह में जनपद स्तर पर बाल संरक्षण तथा महिला सशक्तीकरण की कार्य योजना तैयार हो रही है। जिला तथा ब्लॉक स्तर पर स्वावलंबन कैंप लगेंगे। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी जाएगी। एक मई श्रम दिवस है, ऑपरेशन मुक्ति कार्यक्रम होगा। तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह तथा बाल श्रम के विरुद्ध एक सप्ताह तक कार्यक्रम होंगे। 13 मई को प्रधान सम्मेलन इसके बाद लिंगानुपात जागरुकता के लिए ग्राम स्तर पर गुड्डा, गुड्डी कार्यक्रम व ब्लॉक स्तर पर स्वावलंबन कैंप होंगे।
दो जून को हक की बात जिलाधिकारी के साथ मेगा इवेंट है। ब्लॉकों में अभियान से जुड़े कार्यक्रम होने हैं। 30 जून को एजेंडे का मेगा कार्यक्रम है। इसमें अनंता कार्यक्रम होगा, जिसमें जिले की प्रेरक महिलाओं तथा बालिकाओं की पहचान करके सम्मानित किया जाएगा। 100 दिन के एजेंडे की रोजाना की रिपोर्ट शासन को जाएगी।