फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anjali did not give in to the circumstances and received the Inspire Award.

Bijnor News: हालात से नहीं हारी अंजला, मिला इंस्पायर अवार्ड

Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anjali did not give in to the circumstances and received the Inspire Award.
कादराबाद। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उच्च प्राथमिक विद्यालय कटारमल की कक्षा छह की छात्रा अंजला कौर पुत्री सतनाम सिंह इंस्पायर अवार्ड के लिए चुनी गईं हैं। उन्होंने अपने वैज्ञानिक मॉडल का जो विवरण प्रस्तुति किया था, वह चयनित हो गया है। इसका मॉडल तैयार करने के लिए उन्हें दस हजार रुपये दिए गए हैं। यह मॉडल यदि जिला स्तर पर चयनित होने पर एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

अंजला के माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं हैं। कुछ समय पूर्व घर में आग लगने से सारा सामान जल गया था। केवल पहने हुए कपड़े और स्कूल बैग ही बच पाया था। गांव कटारमल में झोंपड़ी में रह रहे अंजला के माता-पिता मजदूरी कर उसे व उसके छोटे भाई को पढ़ा रहे हैं। इससे पहले वे गांव भोगपुर खदरी में रहते थे। वहां पिछले वर्ष उनके घर के ऊपर से गुजर रहे विद्युत केबल से उठी चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई थी। आग से राशन, कपड़े, पशुओं का चारा, चारपाई आदि सब जलकर नष्ट हो गया था। स्कूल से अंजना भाई के साथ लौटी तो उनके पास सिर्फ बैग व तन के कपड़े ही बचे थे। माता-पिता ने गांव छोड़कर दूसरे गांव कटारमल में छप्पर का आशियाना बनाया और बच्चों की पढ़ाई नहीं रोकी।
विज्ञापन

अल्ट्रासोनिक सोशल डिस्टेंसिंग सहायक करेंगी तैयार
अंजला कौर ने अल्ट्रासोनिक सोशल डिस्टेंसिंग सहायक तैयार करने के लिए अपना विवरण प्रस्तुत किया है। यह एक ऐसी डिवाइस है जो कोरोना जैसी बीमारी में किसी दूसरे व्यक्ति के समीप आने पर संकेत देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षक के भरोसे है स्कूल
कटारमल के उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक संजय यादव ने बताया कि स्कूल में कुल 45 बच्चे हैं। वह विद्यालय में अकेले शिक्षक हैं और बच्चों को लगन से पढ़ाने में जुटे हैं। भारत सरकार द्वारा बच्चों को इंस्पायर अवार्ड देने का उद्देश्य स्कूल के बच्चों में नवाचार व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी द्वारा चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से विद्यार्थी को 10 हजार की राशि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed