{"_id":"5e6e70a88ebc3ea4e448f630","slug":"animal-carcass-found-in-field-footprint-of-guldar-found-bijnor-news-mrt473765864","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पशु का शव मिला, गुलदार के पदचिह्न मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पशु का शव मिला, गुलदार के पदचिह्न मिले
विज्ञापन

नहटौर(बिजनौर)। गन्ने के खेत में बछड़े का अध खाया हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर गुलदार के पदचिह्न मिलने से गुलदार द्वारा शिकार बनाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अध खाए शव को दफना दिया है।
गांव फुलसंदा गंदास में अनिल चौधरी के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने बछड़े का अध खाया शव देखा। सूचना पर वन रेंजर एसके मठपाल वनकर्मी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर गुलदार के पदचिह्न मिलने की उन्होंने पुष्टि की है। पूर्व में भी गांव फुलसंदा के जंगलों में गुलदार दिखाई दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जंगल जाने से डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।