{"_id":"5f5fbd078ebc3e51b30d6071","slug":"angry-with-family-teenager-commits-suicide-bijnor-news-mrt5013547122","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों से क्षुब्ध किशोर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों से क्षुब्ध किशोर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों से क्षुब्ध किशोर ने की आत्महत्या
जलालाबाद। परिजनों से नाराज होकर एक किशोर ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
तहसील के गांव हकीमपुर काजी उर्फ कबाड़ीवाला निवासी मजदूर पेशा मुकेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र लविश कुमार रविवार शाम से लापता था। लविश जलालाबाद क्षेत्र में वेल्डिंग का काम करता था। किसी बात पर परिवार से नाराज होकर लविश परिजनों को बिन बताए घर से चला गया। गांव से लगभग एक किलोमीटर के फासले पर आम के बाग में लविश का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर जलालाबाद चौकी प्रभारी बलराम यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहकर शव देने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा भर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया।