फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry villagers stop train and block the track in Bijnor after a woman dies due to leopard attack

Bijnor: गुलदार के हमले से महिला की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने रेल रोकी, ट्रैक पर लगाया जाम

Sat, 17 Aug 2024 11:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Aug 2024 11:38 AM IST
सार

बिजनाैर जनपद के हीमपुर दीपा में गुलदार के हमले में महिला की माैत हो गई। यह पहला मामला नहीं है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को रेल रोक दी।

विज्ञापन
Angry villagers stop train and block the track in Bijnor after a woman dies due to leopard attack
रेल रोकते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र में गुलदार के हमले से महिला की माैत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी संतोष देवी (55) पत्नी करन सिंह त्यागी शनिवार को कुंडियाल देवता के निकट पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव में गुलदार द्वारा माैत की दूसरी घटना से भय व्याप्त है और वन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेन रोक दी और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: बिजनाैर में गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला, शामली में मजदूरों पर फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव पिलाना में 22 जुलाई को सलोनी (15) पुत्री कोमल सिंह को अपना शिकार बना कर भी मौत के घाट उतार दिया। सलोनी अपनी मां बबली के साथ जंगल चारा लेने गई थी। वहीं पास के ही गांव से सिसौना में 14 अगस्त को गुलदार ने महिला सुमंत्रा (65) पत्नी जौहरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने में नाकामयाब है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। गुलदार के हमले में अब तक कई लोगों की जान चली गई। ग्रामीणों ने बिजनाैर गजराैला रेल ट्रैक पर गढ़वाल एक्सप्रेस को हीमपर दीपा में पड़न वाले सिसाैना रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोक दी और रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed