फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनाैर में गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला, शामली में मजदूरों पर फायरिंग, एक घायल

Sat, 17 Aug 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 17 Aug 2024 11:58 AM IST
खास बातें

मेरठ में रविवार रात से बहनें रोडवेज में निशुल्क सफर कर सकेंगी। वहीं कोलकाता कांड को लेकर आज निजी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। बिजनाैर में चारा लेने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला।

विज्ञापन
West UP News Live: Sisters will travel free in roadways buses, private doctors in Meerut are on strike
बिजनाैर में जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:20 AM, 17-Aug-2024

शामली में मजदूरों पर फायरिंग, दो घायल आरोपी सीसीटीवी में कैद

शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित रेत खनन के स्टाक पर शुक्रवार की देर रात सो रहे दो मजदूरों के ऊपर कार सवार चार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद कार सवार फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। फायरिंग में रेत के स्टाक पर काम करने वाले दो मजदूरों तालिब पुत्र साजिद व वली पुत्र नजरु निवासी बिडौली सादात गोली लगने से घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जहां से गम्भीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रेत खनन के स्टाक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करते हुए बदमाश कैद हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी।
10:15 AM, 17-Aug-2024

बिजनाैर में गुलदार ने महिला को मारा

बिजनाैर जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पिलाना निवासी संतोष देवी 55 पत्नी करन सिंह त्यागी शनिवार को कुंडियाल देवता के निकट  पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार ने महिला पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव में आदमखोर गुलदार दूसरी घटना से भय व्याप्त है और वन विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

इसी गांव पिलाना में 22 जुलाई को सलोनी 15 वर्ष पुत्री कोमल सिंह पर गुलदार ने अपना शिकार बना कर भी मौत के घाट उतार दिया सलोनी अपनी मां बबली के साथ जंगल चारा लेने गई थी वहीं पास के ही गांव से सिसौना में 14 अगस्त को गुलदार ने महिला सुमंत्रा 65 वर्ष पत्नी जौहरी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
09:06 AM, 17-Aug-2024
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर दुष्कर्म हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को शहर के सभी 800 निजी चिकित्सक ओपीडी बंद रखेंगे। ऐसे में चिकित्सा सेवा बाधित हो जाएगी। हालांकि इमरजेंसी सेवा अस्पतालों में जारी रहेगी। इस बात की जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आईएमए हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि मुख्यालय और प्रांतीय आईएमए के निर्देश पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 17 अगस्त को सुबह छह बजे से 18 अगस्त सुबह 6 बजे तक शहर के सभी चिकित्सक ओपीडी कार्य का बहिष्कार करेंगे। सुबह शांति मार्च भी निकाला जाएगा। यह मार्च आईएमए हॉल से शुरू होकर ईव्ज चौराहा, डीएन कॉलेज से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगा।
08:56 AM, 17-Aug-2024

West UP News Live: बिजनाैर में गुलदार ने हमला कर महिला को मार डाला, शामली में मजदूरों पर फायरिंग, एक घायल

रविवार की मध्यरात्रि से बहनों को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने शनिवार यानि आज से 22 अगस्त तक विशेष बसों के संचालन की कार्य योजना बनाई है।

भैंसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि विभाग को आदेश आ गया है। 18 अगस्त की मध्य रात्रि से लेकर रक्षा बंधन वाले दिन 19 अगस्त की मध्य रात्रि तक रोडवेज बसों में महिलाएं नि:शुल्क यात्रा करेंगी। महिलाओं को जीरों बेलेंस का टिकट दिया जाएगा। पर्व को लेकर आज से 22 अगस्त तक विशेष कार्य योजना बनाई गई है। हर मार्ग पर अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। लंबी दूरी की बसों को कम करके उन्हें लोकल मार्गों पर लगाया गया है। बिजनौर मार्ग से सबसे अधिक बसें लगाई गई हैं। रोडवेज बेडे़ की सभी बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा। रात्रि में भी हर स्थान की बसें मिलेगी। जहां भी सवारी होंगी, वहीं पर बसें भेजी जाएगी। कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चलाई गई है।
 
पुलिस भर्ती में रोडवेज की विशेष बसें चलेगी
यूपी पुलिस की भर्ती आगामी 23 से 31 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए रोडवेज ने विशेष बसें चलाने की कार्य योजना बनाई है। सोहराब गेट डिपो के प्रभारी संचालन आसिफ अली ने बताया कि 23 से लेकर 31 अगस्त तक मेरठ से हर स्थान के लिए बसें उपलब्ध रहेगी। भर्ती में पूर्वांचल से भी आवेदक शामिल होंगे। उनके लिए भी बसें उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed