फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry villagers blocked Balawali road after the death of a youth

Bijnor News: युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बालावाली मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 17 Oct 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked Balawali road after the death of a youth
मंडावर-बालावाली मार्ग पर पर युवक की मौत के विरोध में सड़क पर बैठकर जाम लगाते ग्रामीण। संवाद
मंडावर। बृहस्पतिवार को गांव देवीदासवाला के परिवार के इकलौते बेटे शिवम की मॉर्निंग वॉक के समय कार की टक्कर से मौत हो गई थी। शुक्रवार दोपहर हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंडावर-बालावाली मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। जाम देर शाम कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

बालावाली मार्ग पर स्थित ग्राम देवीदासवाला निवासी शिवम उर्फ टोनी (32) पुत्र सत्येंद्र रोज की तरह बृहस्पतिवार सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकला था। गांव के कुछ साथी भी उसके साथ थे। तभी तेज रफ्तार में दौड़ती एक कार की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी पंकज कार की चपेट में आने से घायल हो गया था। शुक्रवार की दोपहर उसके परिवार और गांव के लोगों ने विरोध जताते हुए मंडावर बालावाली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडे एसडीएम अतिरिक्त ने समझने का काफी प्रयास किया। शाम के समय सपा नेता अनुज मलिक पीड़ित परिवार का हाल जानने पहुंचे । इसके बाद ग्रामीणों के साथ ही धरने पर बैठ गए। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि उचित कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed