{"_id":"5e69326f8ebc3ec75763250a","slug":"angry-people-stopped-the-color-procession-due-to-road-accident-bijnor-news-mrt473140673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने रंग का जुलूस रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने रंग का जुलूस रोका
विज्ञापन
नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला जोशियान में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाते यु
- फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे से गुस्साए लोगों ने रंग का जुलूस रोका
नहटौर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक युवक को कार ने टक्कर मारने के बाद रौंद डाला। इससे गुस्साएं मोहल्लेवासियों ने रंग का जुलूस रोकते हुए जाम लगा दिया। चालक के पकड़े जाने पर जाम खोलते हुए रंग का जुलूस शुरू हुआ।
मोहल्ला जोशियान में धामपुर मार्ग पर युवक सड़क किनारे रंग खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बेकाबू शिफ्ट कार ने मोहल्ला जोशियान निवासी प्रदीप को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ले वासियों ने धामपुर मार्ग पर पहुंचकर कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसी दौरान रंग का जुलूस पहुंचा तो उसे भी वहीं पर रोक दिया गया। जाम लगने व होली का जुलूस रुकने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत, एसडीएम धीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खोलने को कहा। लेकिन मोहल्लेवासी कार चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अडे़ रहे। कार चालक को नांगलसोती थाने में पकड़े जाने पर जाम खोला गया। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार चालक हिमाचल प्रदेश के थाना बत्ती निवासी सरदार जसविंदर सिंह का चालान कर दिया गया है।
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
नहटौर। नहटौर से सामान खरीदकर बाइक से अपने साथी सोकेंद्र के साथ लौट रहा थाना शिवालाकलां के गांव रतनगढ़ निवासी कपिल (28) पर किसी हुलियारे ने गुब्बारा मारा। गुब्बारा उसके चेहरे पर लगा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराकर गिर गई। पीछे से आई तीसरी बाइक नीचे गिरी बाइक में टकरा गई। इसके बाद युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसमें कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।