फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger over sacrifice in Muzaffarpur Nanhera

मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा में कुर्बानी को लेकर नाराजगी

Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anger over sacrifice in Muzaffarpur Nanhera
नहटौर के गांव मुजफ्फरपुर नंहेड़ा मे बड़े पशुओ की कुर्बानी का विरोध के मामले में मुस्लिमों से वार? - फोटो : BIJNOR
मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा में कुर्बानी को लेकर नाराजगी
विज्ञापन

नहटौर। गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा में बड़े पशुओं की कुर्बानी घरों में नहीं होने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद नहीं मनाने का ऐलान कर दिया। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ व एसडीएम के पहुंचने पर पूर्व की भांति दूसरे गांव में बड़े पशुओं की कुर्बानी होने की सहमति बनने पर विवाद का निपटारा होने पर नमाज व कुर्बानी हुई।

गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा में पूर्व में बड़े पशुओं की कुर्बानी पास के गांव गाबड़ी में होती थी। शासन की गाइडलाइंस के अनुसार कोरोना काल के चलते घरों में कुर्बानी करने के निर्देश जारी किए गए थे। गांव में घरों में बड़े पशुओं की कुर्बानी पर नई परंपरा का हवाला देते हुए लोगों ने गंदगी फैलने आदि बातों को लेकर विरोध किया। घरों में बड़े पशुओं की कुर्बानी न होने के विरोध के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने सुबह ईद नहीं मनाने का ऐलान कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जिसके बाद छोटे पशुओं की कुर्बानी घरों में व बड़े पशुओं की कुर्बानी पूर्व की भांति पास के गांव गाबड़ी में करने की सहमति बनने पर नमाज पढ़कर ईद मनाई तथा कुर्बानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed