फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anganwadi strike, handed over demand memorandum to CM

आंगनवाड़ियों ने की हड़ताल, सीएम के नाम मांग ज्ञापन सौंपा

Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi strike, handed over demand memorandum to CM
आंगनबाड़ियों ने की हड़ताल, सीएम के नाम मांग ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बिजनौर इकाई ने अपनी विभिन्न मागों को लेकर ट्रेड यूनियन की एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। डीएम की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

बुधवार को दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं उनसे संबंधित फेडरेशनों ने पूर्व घोषित एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल की। ट्रेड यूनियन से संबंधित आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बिजनौर इकाई ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल में हिस्सा लिया। दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को अपना मांग पत्र सौंपा। मांगपत्र में उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसलिए इन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आईसीडीएस का निजीकरण नहीं किए जाने, कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 21 हजार प्रति माह किए जाने, फंड एवं मासिक पेंशन दिए जाने, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशें लागू किए जाने सहित कई मांगें पूरी किए जाने की मांग की। इस मौके पर दोनों संगठनों की ओर से विनोद शर्मा, विनय मलिक, लक्ष्मी, पूनम विश्नोई, निशा चौधरी, बबीता देवी, उमा रानी आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed