घर-घर सर्वे कर रही हैं आंगनबाड़ी
रेहड़। प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी कासमपुरगढ़ी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया की क्षेत्र में दो केस कोरोना पॉजिटिव मिलने से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में 100 लोगों की टीम सर्वे के लिए लगाई गई है। जो सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की जानकारी करेंगी। उधर, प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी ने बताया की रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा सीरबासुचंद, कासमपुरगढ़ी, गोवर्धनपुर, हीरापुरगोकुल, उधोवाला आदि गांवों में सर्वे शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि परिवार में मरीज को चिह्नित कर स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर सावित्री, संजा, सुनीता, मंजू आदि रहीं।