{"_id":"61ad08c2f5cd4d0edd008c9f","slug":"amrit-mahotsav-resonated-with-songs-and-music-voices-nazibabad-news-mrt5677549178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीत और संगीत स्वरों से गूंजा अमृत महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीत और संगीत स्वरों से गूंजा अमृत महोत्सव
विज्ञापन
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में अमृत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : NAZIBABAD
गीत और संगीत स्वरों से गूंजा अमृत महोत्सव
नजीबाबाद। अमृत महोत्सव सांस्कृतिक समृद्धि समारोह की स्वर लहरी का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। जाने वाले संगीत कलाकारों ने साहू जैन कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव पर संगीत की मनोरम प्रस्तुतियां दीं।
साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद में जाने-माने संगीत कलाकारों डॉ. नलिनी माडिवाले ने गायान, आशीष सेन गुप्ता ने तबले और आशिक कुमार ने हारमोनियम पर मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर किया। गायन के क्षेत्र में देश विदेश में पहचान बनाने वाली डॉ. नलिनी माडिवाले ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित गायन विधा से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले तबला वादक आशीष सेन गुप्ता ने तबले पर विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। हारमोनियम एवं गायन में सिद्धहस्त ग्वालियर घराने से जुड़े आशिक कुमार ने हारमोनियम पर मनोहारी संगत से सभी का दिल जीत लिया।
साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके मित्तल, डॉ. एलएस बिष्ट, डॉ. शुभा माहेश्वरी संगीत कलाकारों को का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक त्रिपाठी के निर्देशन और डॉ. शुभा माहेश्वरी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक समृद्धि समारोह में कॉलेज के विद्यार्थी सुरेंद्र एवं तरुण रवि प्रस्तुत गायन और बांसुरी वादन सराह गया। सांस्कृतिक समारोह में आकाशवाणी के एडीपी अमर सिंह, उद्योगपति साहू राकेश अग्रवाल, अनुराधा माथुर, नीरज जैन, हेमंत अग्रवाल, डॉ. मुकेश सक्सेना, रवि अग्रवाल, अशोक कुमार, डॉ. इंदु लाहोटी आदि अनेक संगीत अनुरागी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. एके मित्तल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर कॉलेज की ओर से आयोजित रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।

नजीबाबाद में अमृत महोत्सव में डॉ. नलिनी को सम्मानित करते प्राचार्य।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन