फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amit gets 10 years imprisonment for raping a minor

मेरठ के लिए :::: नाबालिग से दुष्कर्म में अमित को 10 साल की सजा

Tue, 18 Feb 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amit gets 10 years imprisonment for raping a minor
बिजनौर। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कल्पना पांडे ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म का दोषी पाते हुए अमित को 10 वर्ष के कारावास एवं 35000 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

नहटौर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मई 2020 को वह अपने मकान की छत पर झाड़ू लगा रही थी। उसकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह 6 बजे घर में नीचे काम कर रही थी, उसके दोनों लड़के सो रहे थे। जब वह नीचे आई तो उसकी पुत्री उसे नहीं मिली तलाश किया तो पता नहीं चला। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तो पता चला कि उसे हस्तिनापुर का अमित अपहरण कर ले गया है।
विज्ञापन

लड़की को अमित के पास से बरामद किया। लड़की ने पुलिस को बताया था कि वह उसे नौकरी मेरठ में लगवाने की बात कह कर ले गया था। उससे जबरदस्ती अमित ने शादी की और दुष्कर्म किया। कोर्ट ने इस मामले में अमित को नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म का दोषी माना। जिसे 10 वर्ष की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed